दौराला। दीपावली पर्व पर बिक्री होने वाले पटाखों पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगे होने का विरोध करते हुए विहिप कार्यकर्ताओं ने दौराला पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर वाले पटाखे बेचने वाले व्यापारियों के पकड़े जाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह व पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता दौराला थाने पहुंचे। उन्होंने पटाखों पर हिंदू देवी-देवताओं के फोटो होने पर विरोध जताया। कहा कि दीपावली पर्व पर कोई भी व्यापारी देवी-देवताओं के फोटो वाले पटाखे न बेचे। यदि उन्होंने देवी-देवता के फोटो लगे पटाखों को पकड़ लिया तो प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अमन सिंह, अवनीश, सार्थक, प्रदीप, विक्की, विनित, नितिन, निखिल आदि मौजूद रहे।