फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौत से गांव में मचा कोहराम, इकलौता बेटा था अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। कस्तला गांव निवासी अर्पित परिवार में इकलौता बेटा था। साजिद का मकान भी उसके घर के पास ही है। अर्पित की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोते-रोते बेहाल हो गए। मां और बहन कई बार बेहोश हो गईं। पिता मुंह छिपाकर रोते हुए बस यही कहते रहे कि मेरा तो सबकुछ लुट गया।
विज्ञापन




अर्पित के पिता सुंदर धामा किसान हैं। मां गीता गृहणी हैं, एक छोटी बहन नव्या है। परिजनों ने बताया कि अर्पित गांव स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। दोपहर में ट्रैक्टर से खेतों में काम होना था। जिसके लिए गांव के साजिद के साथ केन में डीजल लेने के लिए गया था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां, बहन और पिता बेसुध हो गए। परिजनों का गम देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। घायल साजिद का हापुड़ रोड के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके परिजन भी परेशान हैं। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है। इसको लेकर सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।


10 दिन में तीन की मौत, तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं



एनएच-119 मवाना रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। छोटा मवाना तक ज्यादातर हिस्सा बन चुका है। अच्छी सड़क पर वाहनों की स्पीड काफी तेज रहती है। कुछ स्थानों पर रोड वनवे भी है, इसके बावजूद वाहन तेज गति से दौड़ रहे हैं। पिछले दस दिन में मवाना रोड पर हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। तीन दिसंबर को कसेरूबक्सर निवासी रवि और गंगानगर निवासी पवन की तेज कार 18 टायरा ट्रक के बीच में जा घुसी थी, कार का स्पीडो मीटर 120 किमी. पर रुका मिला था। 10 दिसंबर की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कस्तला गांव निवासी ऋषिपाल को कुचल दिया था। वहीं, बुधवार दोपहर को ये घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें