फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रुड़की रोड की पेसिफिक हाइट्स सोसाइटी में दो दिन पहले हुई संदीप गोयल के साथ मारपीट की घटना में रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने पल्लवपुरम थाने पर हंगामा किया। संदीप गोयल ने थाने पर तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि रविवार को सोसाइटी के ही एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर घायल किया। हमलावर ने पीड़ित के कपड़े भी फाड़ दिए। मंगलवार को कुछ लोगों ने थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें