मवाना। गांव सठला में कुरैशियों के मोहल्ले में बिजली का कोई खंभा नहीं होने और तार लटके होने को लेकर हंगामा किया। जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो गांव वाले शांत होकर लौट गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काफी दूर तक कोई बिजली का खंभा नहीं है। इस कारण बिजली के तार लटके हुए हैं। इनसे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। गांव में कई जगह खंभे टूटे पड़े हैं। विभाग को कई बार अवगत भी करा गया, लेकिन कोई भी कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई है। जिस जगह खंभे नहीं हैं, वहां खंभे लगवाए जाने व तारों को ठीक कराने की मांग के लिए साजिद प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गांव वाले शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए चले गए। इस मौके पर यूसुफ कुरैशी, लाल परवेज, मुन्ना, शहजाद, अरशद आदि थे। संवाद