गृह कर के बिल अधिक भेजे जाने के विरोध में नगर निगम में हंगामा प्रदर्शन करते वार्ड 83 के नागरिक
मेरठ। जीआईएस सर्वे के बाद गृहकर के बिल अधिक धनराशि के आने पर वार्ड 83 के पार्षद कयूम अंसारी ने सोमवार को 3 घंटे तक नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा, प्रदर्शन किया। बाद में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की। नगर आयुक्त ने बिल सही कराने और आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया। वार्ड 83 के पार्षद कयूम अंसारी के साथ नागरिकों ने सोमवार को नगर निगम में धरना, प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके बिल बेहद ज्यादा बढ़ाकर भेजे गए हैं। बिल ठीक करने के नाम पर अधिकारी और बाबू पैसे की मांग करते हैं। सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक धरना, प्रदर्शन हुआ इस दौरान पूर्व पार्षद अहसान अंसारी, सलीम मलिक, चांद कुरैशी, मोबिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो