फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महानगर में लगा जाम, लोग हुए परेशान

Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ होने की वजह से कई इलाकों में जाम लग गया, जिससे नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस द्वारा जाम से निपटने को किए गए इंतजाम नाकाफी नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से लेकर देर रात बाजारों में खरीदारी करने लोगों की भीड़ रही। महानगर में घंटाघर, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, नया बाजार, चौकी सराय, चौक फव्वारा दाल मंडी पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने की वजह से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस द्वारा किए इंतजाम नाकाफी रहे। थाना पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुचारू कराने को सड़क पर उतरना पड़ा।
पूरे दिन कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। आधे घंटे के सफर में लोगों डेढ़ से दो घंटे लग गए। वहीं, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि कुछ बाजारों जाम की स्थिति बनी थी, जिसे यातायात पुलिस ने सुचारू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें