यातायात पुलिस भी नहीं खुलवा सकी जाम, लोग होते रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। हापुड़ अड्डे से बेगमपुल तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण शुक्रवार को हापुड़ अड्डे से लेकर इंदिरा चौक तक भीषण जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस प्रयास के बावजूद जाम नहीं खुलवा सकी। वहीं, दूसरी ओर मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को रोका गया। इससे बिजली बंबा बाईपास पर चौथे दिन भी भीषण जाम लगा रहा। यहां आज शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है। हापुड़ अड्डे से बेगमपुल तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सभी प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद यहां जाम लग रहा है। चौथे दिन भी बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर एक टीएसआई, दो सिपाही, दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके बावजूद जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य आज समाप्त हो जाएगा। जिसके खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को आवागमन शनिवार शाम से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद बिजली बंबा बाईपास से वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।