फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में स्कूटी की टक्कर के बाद हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड रोड हनुमानपुरी में सोमवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। हनुमानपुरी निवासी अभिषेक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोसी युवक स्कूटी लेकर आया और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें अभिषेक और उसकी मां राजबाला व भाई तरुण घायल हो गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें