जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया जेल का निरीक्षण। ............ स्वयं
मेरठ। डीएम डाॅ. वीके सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने चौधरी चरण सिंह जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में रखे गए बंदियों की देखभाल, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सुरक्षा और सुविधाओं के मामले में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें लापरवाही न हो। एसएसपी ने भी कारागार में सुरक्षा, रिकॉर्ड रखरखाव और बंदियों पर निगरानी रखने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेश राज शर्मा को दिशा-निर्देश दिए।