फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से नहीं मिल रही राहत, कभी धूप कभी छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम के तेवर बदल रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए हुए हैं। दिन में तेज धूप उमस का असर बढ़ा रही है।
विज्ञापन

चार दिन से बारिश गायब होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार का दिन सुबह से ही गर्म रहा और तेज धूप के साथ उमस के चलते शहर वासी हलकान रहे। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते गर्मी बढ़ रही है। शाम के समय आसमान पर बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं होने से निराशा हाथ लगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 24 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत हैं और बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ जिलों में शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा सुबह के समय शांत रही, जबकि शाम में चार किमी प्रति घंटा रही। शहर में एक्यूआई का स्तर 66 रहा। गंगानगर में 69, जयभीम नगर में 73, पल्लवपुरम में 64, बेगमपुल में 65, दिल्ली रोड 71 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें