4बी-चोरी के दौरान उखाड़ा गया शटर। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
मवाना में दुकान का शटर उखाड़कर सामान चोरी
मवाना। मिल रोड अटौरा चौराहे पर सोमवार देर रात चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया।
नगर के कोटला खेरात अली निवासी लईक अहमद उर्फ हाजी मुल्ला ने बताया कि उसने नगर के तेली वाला कुआं निवासी खातून बेगम से दुकान किराये पर ले रखी है। उनकी दुकान के बराबर में खान मशीनरी के नाम से दुकान है, जिन्होंने एक ट्रैक्टर की एजेंसी ले रखी है। उसी का उन्होंने अपनी दुकान में ऑफिस है। सोमवार को चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर दुकान से जनरेटर, इंजन, ड्रम व अलमारी चोरी कर ली। मंगलवार को मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।