कोल्हू में पकड़ी दस लाख की बिजली चोरी
मेरठ। पीवीवीएनएल की टीम ने नंगली आजमाबाद गांव में चल रहे गन्ना कोल्हू पर आधी रात छापा मारकर दस लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। टीम के प्रभारी अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी हेल्पलाइन नंबर 12912 पर सूचना मिली थी कि विद्युत वितरण खंड प्रथम मवाना अंतर्गत गांव नंगली आजमाबाद में मुकेश पुत्र मामचंद के कोल्हू में बिजली चोरी की जा रही है। इस पर टीम ने आधी रात को कोल्हू पर छापा मारा। यहां 30 हॉर्स पावर मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कोल्हू संचालक के खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही विद्युत चोरी के सापेक्ष दस लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया गया है। टीम में सहायक अभियंता मीटर गौरव पाल, एसडीओ योगेंद्र के अतिरिक्त इंचौली पुलिस भी थी। धीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोग विद्युत चोरी की शिकायत मोबाइल नंबर 9193330020 पर भी कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।