फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरगंज पुलिस चौकी के सामने मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना रेलवे रोड क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के सामने स्थित मंदिर से चोर शिवलिंग से नाग देवता चोरी कर ले गए। घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये चोरों को तलाश रही है। कुछ दिन पूर्व ही जैन मंदिर के दानपात्र से भी नकदी चोरी हो गई थी। चौकी के सामने महायोगेश्वर शिव मंदिर है। पंडित राम किशन झा ने बताया कि वह रविवार सुबह मंदिर की सफाई करके ऊपर अपने कैमरे में गए थे। नीचे पूजा के लिए आई महिला ने आवाज देकर बुलाया और बताया कि शिवलिंग के ऊपर रखे नाग देवता नहीं है। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें एक व्यक्ति दिख रहा है। पुजारी का कहना है कि पहले भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें