जानीखुर्द। चोरों ने रविवार रात जानी बस स्टैंड स्थित एक परचून की दुकान का रोशनदान तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। जानी निवासी विभोर की जानी बस स्टैंड पर परचून की दुकान है। वह रविवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान का सामान बिखरा था। रोशनदान टूटा हुआ था।विभोर ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान से गल्ले में रखी नकदी सहित हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित व्यापारी विभोर ने इस संबंध में जानी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद