सरधना। कालंद रोड पर किसान के घेर में हुई चोरी का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अफसर और अनस निवासी धर्मपुरा, वाजिद निवासी नई बस्ती कालंद चुंगी के रुप में हुई। तगायान मोहल्ला निवासी महेंद्र त्यागी का कालंद रोड पर घेर है। रविवार रात चोरों ने उसके घेर से दो पशु व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक संकल, एक रस्सा, एक फोन व करीब बीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।