फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बांबे बाजार में ब्यूटी पार्लर और बेकरी में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेस्ट एंड रोड पर 210 बी में बिल्डर के घर चोरी का खुलासे के बाद अब चोरों ने बांबे बाजार में केक बेकरी और ब्यूटी पार्लर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दस हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सदर बाजार पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माल रोड निवासी नरिता सपरा पत्नी तरुण सपरा का बांबे बाजार में ब्यूटी शाॅट के नाम से ब्यूटी पार्लर है। उन्होंने यह ब्यूटी पार्लर सुशांत सिटी निवासी सन्नी अग्रवाल के साथ पार्टनरशिप में खोला हुआ है। तरुण सपरा ने बताया कि सुबह उनका कर्मचारी शारीफ पहली मंजिल स्थित ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए गया था। तब घटना की जानकारी हुई। चोर छत के रास्ते ब्यूटी पार्लर के मेनगेट पर पहुंचे और ताला तोड़कर गल्ले में रखे दस हजार रुपये, एक मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने सीसीटीवी में भी तोड़फोड़ की है। हालांकि फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। फुटेज से पता चला है कि तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।


नकदी नहीं मिली, केक-पेस्टी खाकर भागे चोर

दूसरी वारदात पास ही स्थित द केक फैक्टरी नाम की बेकरी में की गई। यह बेकरी मेडिकल थाना क्षेत्र के मोदीप्रयाग निवासी गरिमा मित्तल की है। शुक्रवार की सुबह उनके मैनेजर मोदीनगर निवासी बिजेंद्र बेकरी पर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। छत के रास्ते से लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुसे। गल्ले में पैसे नहीं थे। इसके चलते चोरों ने यहां रखे केक-पेस्टी खाई और फरार हो गए। यहां चोरों ने सीसीटीवी में तोड़फोड़ की। उनकी केक फैक्टरी में पिछले 15 दिनों में चोरी की यह तीसरी वारदात है। पहले भी दो बार चोर यहां से दो बार नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसके चलते उन्होंने गल्ले में नकदी रखना बंद कर दिया है। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की वारदात से व्यापारियों में गुस्सा
सदर बाजार के बांबे बाजार में दो दुकानों के अंदर चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें