फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घाट में बंद पडे़ मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में शनिवार रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए हजारों को माल साफ कर दिया। सुबह जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, घाट गांव निवासी आकाश शर्मा अपना मकान बनवा रहे हैं। शनिवार रात को उनके मकान में घुसे चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। रविवार को जब आकाश अपने मकान पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के दुकानों और संस्थानों पर लगे सीसीटीवी से चोरों की तलाश की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से चोर की तलाश की जा रही है मामला पुरानी रंजिश को लेकर लग रहा है जिसकी जांच की जा रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें