फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान का ताला तोड़कर चोरी, विरोध पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव बपारसी निवासी इलियास पुत्र दीवान का आरोप है कि वह कुछ दिन पहले मजदूरी के लिए पानीपत गया हुआ था। इसी दौरान उसकी गैरमौजूदगी में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि उक्त लोग उसके मकान में अवैध गतिविधियां भी कर रहे थे। पीड़ित का कहना है कि उसने मकान खाली करने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मकान कब्जा मुक्त कराने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें