मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज में लगाई गई। स्तोत्र संस्था
मेरठ। मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी राजकीय इंटर काॅलेज में शनिवार को आयोजित की गई। इसमें स्कूल ऑफ नेचर फाउंडेशन की ओर से नाट्य मंचन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव व एनजीओ सहयोगी ने प्रदर्शनी में सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी में खादी के वस्त्र, लकड़ी से निर्मित फर्नीचर, कश्मीरी गर्म शाल, सूट, मिट्टी से निर्मित सामान, विभिन्न प्रकार की सिल्क साड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, वस्त्र कोट, ब्लेजर, सदरी, नमकीन सहित अन्य उत्पाद भी दर्शाए गए। यह प्रदर्शनी तीन जनवरी तक चलेगी। संवाद