मवाना। रामलीला देखने आए कुछ युवकों ने फलावदा चौराहे तथा चौहान चौक पर फायरिंग से दहशत फैला दी। वहीं तहसील के निकट मैदान में चल रही रामलीला में एक युवक ने पुलिस से ही अभद्रता कर दी, जिस पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई।
मंगलवार को दशहरा देखने पहुंचे कुछ युवकों ने नगर में कई स्थानों पर जमकर हुड़दंग मचाया। चौहान चौक तथा फलावदा चौराहे पर युवकों ने रात 11 बजे फायरिंग कर दी, जिससे दहशत का माहौल हो गया। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने फायरिंग की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि केवल झगड़े की सूचना मिली थी। वहीं तहसील के निकट मैदान में रामलीला देखने आए एक युवक को टोकने पर उसने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।
वहीं मोहल्ला हीरालाल शालू पत्नी गौरव ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि भांजा रितिक उसके पास रह रहा है। बीती रात रितिक के साथ मखदूमपुर निवासी नितिन समेत तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे रितिक के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। वहीं पुलिस ने विभिन्न मामलों में मंगलवार रात टीटू, आकाश व सौरभ निवासी गांव तिगरी तथा शोभित निवासी परीक्षितगढ बस स्टैंड को गिरफ्तार कर 151 में कार्रवाई की है।