दौराला। कस्बे के वार्ड सात निवासी विपुल ने झुग्गी में रहने वाले एक युवक पर सरिये से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल विपुल को पुलिस ने सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। विपुल ने बताया कि वह किसी काम से दौराला चौराहे पर आया था। आरोप है कि हाईवे किनारे झुग्गी में रहने वाले एक युवक ने उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।