सरूरपुर। गांव मैनापूठी निवासी अभिषेक चौहान को आरोपी दीपक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गांव में पांच दिन पहले प्रधान पति ने विधायक निधि से बने यात्री शेड को तोड़कर उसका मलबा बेचा जा रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी तक से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर धरना देकर प्रधान पति और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इसी बात से रंजिश रखते हुए प्रधान पति अपने भतीजे से उसकी हत्या करवाना चाहता है। आरोप है कि 30 सितंबर को प्रधान पति के भतीजे दीपक उर्फ प्रेमा ने सोशल मीडिया पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।