फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 12 Jun 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, नागल। ताजपुर गांव में युवती को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस का स्पष्ट कहना है कि युवक ने आत्महत्या ही की थी। वहीं पुलिस ने मृतक के खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के भगवानपुर में रहने वाला राजन (22) सोमवार सुबह ताजपुर गांव में पहुंचा। उसने युवती को गोली मारी, जो उसके जबड़े के आरपार हो गई थी। युवती का चंडीगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को घिरता देख गन्ने के खेत में घुसकर आत्महत्या कर ली थी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन तहरीर अभी तक नहीं दी गई।
- सीने से सटाकर मारी थी गोली, हुई थी कमर के पार
मृतक के भाई बिन्नू कर्णवाल का कहना था कि कमर में गोली मारी गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की थी। उसने सीने से सटाकर गोली मार रखी थी, जो पीछे कमर के आरपार हो गई थी। हत्या का मामला नहीं है। मृतक के पास से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए थे, जिसके खिलाफ अवैध हथियारों की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ हायर सेंटर में भर्ती युवती की हालत में कुछ सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें