दौराला। पीरपुर निवासी प्रदीप कुमार ने आठ लोगों पर कार के शीशे तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रदीप ने बताया कि शनिवार को वह अपनी कार ठीक कराने गया था। बताया कि गैराज पर मौजूद मिस्त्री, एक अन्य उसे होटल ले गए। एक युवक होटल में गया और एक अन्य युवक को साथ ले आया। युवकों ने उसकी कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। उसने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट की और पांच अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर मारपीट की। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद