फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला को बेहोश कर अंगूठी, 20 हजार रुपये ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंकरखेड़ा के रामनगर में हुई वारदात, साधु बनकर आए युवक ने महिला के चेहरे पर डाला था स्प्रे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा के रामनगर में बुधवार दोपहर साधु बनकर आए युवक ने चेहरे पर स्प्रे डालकर महिला पूजा को बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक महिला की अंगूठी और 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
रामनगर निवासी अंकित ने थाने पर तहरीर दी। उसने बताया कि वह आरवीसी सेंटर में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। सुबह उनकी पत्नी पूजा घर पर मौजूद थीं। दोपहर 12 बजे एक युवक साधु के भेष में घर पर भिक्षा मांगने के लिए आया। इसके बाद पत्नी ने साधु को दस रुपए दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद साधु के भेष में आए युवक ने पत्नी के चेहरे पर कोई स्प्रे डाल दिया। इससे पत्नी की आंखों में जलन हुई और फिर वह बेहोश हो गईं। बेसुध होते ही महिला की अंगूठी और घर में रखे लगभग 20 हजार रुपए लेकर युवक फरार हो गया। मकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक फुटेज में आराेपी की तस्वीर नजर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कुछ देर बाद फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि यह घटना संज्ञान में आई है। इसकी जांच करवाई जा रही है। आरोपी युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें