फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी खुर्द में सोमवार की रात 38 वर्षीय शशिकांत उर्फ जोनी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जानी खुर्द निवासी सतपाल सिंह के चार पुत्र थे। शशिकांत उर्फ जोनी वेल्डर मिस्त्री का काम करता था। सोमवार की शाम शशिकांत अपने खेत पर गया था। देर रात वह घर लौटा। उसने परिजनों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजनों ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार जहर खाने का कारण पता नहीं चल रहा है। शशिकांत के एक पुत्री अक्ष्यू चार वर्ष और दो पुत्र कुणाल 15 वर्ष और विवेक 12 वर्ष हैं। परिवार का रोकर बुरा हाल है। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि खुदकुशी के कारण का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें