हनी क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को येलो टाइगर व पावर हिटर्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें येलो टाइगर की टीम ने जीत प्राप्त की। पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें कुलदीप ने 90, हरित ने 30, इमरान ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विनीत ने दो, छोटू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर जीत प्राप्त की। टीम की ओर से निखिल ने 85, दुष्यंत ने 70 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में अंकित, हरित ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को मैच के बाद सम्मानित किया। संवाद