फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुलेट नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुलेट और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। देहली गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। देहली गेट के कमरूनगर निवासी अंजली ने बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 25 का अनुज कुमार निवासी बुद्ध विहार बुढ़ाना से हुई थी। इसमें 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। दहेज नहीं देने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसे जेठ योगेश, संदीप, जेठानी वर्षा, अर्चना, सास कमलेश, ससुर सेवाराम उसे मारपीट कर रुपया व बुलेट लाने को कहते है। उसके गले में फंदा डालकर जान लेने का प्रयास किया गया। दो अक्तूबर को रिश्तेदारों को लेकर वह ससुराल गई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। अंजली की शिकायत पर सीओ महिला थाना ने थाना देहली गेट को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें