फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

रोहटा। सोमवार को पूठखास गंग नहर पर पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। बता दें कि सोमवार की सुबह पूठखास गंग नहर के पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास ही काम कर रहे पूठखास गांव के दो किशोर मानू व इमरान महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन महिला का नहीं बचा पाए। हालांकि उन्होंने महिला के शव को कड़ी मशक्कत करके नहर से बाहर निकाला और उसे चिकित्सक के पास भी ले गए। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की। जहां महिला की शिनाख्त गांव डालमपुर संतोष (65) वर्ष पत्नी भोपाल के रूप में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते नहर गंग नहर में कूदकर किया आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें