फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला गई थी मायके, चोरों ने घर किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 35 हजार रुपये चोरी किए। उस समय घर की महिला मायके गई हुई थी। रविवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी सना के मुताबिक 28 सितंबर को वह मायके फिरोज नगर गई थी। अगले दिन 29 सितंबर की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। यहां आने पर अलमारी का ताला भी टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 35 हजार रुपये चोरी हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें