फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता के साथ कोर्ट में जा रही महिला को तमंचे के बल पर उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मां-पिता के साथ कोर्ट में जा रही विवाहिता का रास्ते में हथियारों के बल पर कार रुकवाकर उसके पति व उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, दामाद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बामनोली निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह पत्नी बलविंदर कौर और बेटी शरणवीर कौर के साथ मेरठ कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। बेटी का दामाद के साथ विवाद चल रहा है। जब वह चेतावाला गांव के समीप पहुंचा तो उसके दामाद ने अपने चार अन्य साथियों के साथ अपनी कार उनकी कार के आगे लगा दी और हथियारों के बल पर उसकी बेटी शरणवीर को अपनी कार में डालकर ले गए।
आरोप है कि पांच घंटे बीतने के बाद भी थाना पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पिता ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाते हुए सिरजेपुर निवासी दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला ने ही अपने पति को फोन करके बुलाया था। सूचना दी थी कि वह तारीख पर जा रही है। मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें