फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी तंत्र की लापरवाही से टूट आवेदकों के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सरकारी तंत्र की लापरवाही ने बैगा, भुईयार, कोरी और धनगर जाति के यूपी पुलिस भर्ती के आवेदकों के अरमान तोड़ दिए हैं। समय पर जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से आवेदक आवेदन करने से वंचित रह गए। इसके विरोध में मंगलवार को बैगा जाति के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बैगा जाति के सुनील नाथ ने बताया कि 23 दिसंबर को शाम 6 बजे डीएम कार्यालय पर बैगा समाज के लोग एकत्र हुए थे। जिसमें एडीएम प्रशासन ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए थे कि शासनादेशों का पालन करते हुए बैगा जाति के प्रमाणपत्र पूर्व की भांति जारी किए जाए। सुनील नाथ ने अपने चार बच्चों के प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। उन्होंने 16 जनवरी तक प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। 16 जनवरी तक प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण बच्चे यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन भी नहीं कर पाए। प्रमाणपत्र नहीं बनने के विरोध में मंगलवार से बैगा जाति के लोगों ने तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान राहुलनाथ, नितिननाथ, विनोदनाथ, प्रमोदनाथ, विकाशनाथ, हरस्वरुपनाथ, नौरंगनाथ, मकेशनाथ आदि मौजूद रहे।

धनकर समाज के लोगों ने तहसीलदार का किया घेराव

सरधना। जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने के विरोध में मंगलवार को धनकर समाज के लोगों ने तहसीलदार का घेराव किया। आरोप है शासनादेश के बाद भी उनके समाज के लोगों के जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय धनगर महासभा के अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में मंगलवार सुबह काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तर-प्रदेश सरकार के विभिन्न शासनादेशों के बाद भी धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को भी डीएम ने धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए थे। लेकिन उसके बाद भी धनगर समाज के प्रमाणपत्रों के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। तहसीलदार नटवर सिंह ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। धनगर समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अमरदीप, प्रवीण कुमार, करन धनगर, जयपाल, कर्म सिंह, राजन, सोनित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें