मेरठ। ऑल सेंट स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दौड़, कराटे, जिम्नास्टिक जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में हसन प्रथम रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मायरा नाज अव्वल रहीं। चार गुना 400 मीटर की महिला रिले दौड़ में अलफिशा, सैफिया, अलीजा और सीजा पहले स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में जैद, अबान, ताल्हा और अजीम पहले स्थान पर रहे। समापन पर रेव. अमन प्रसाद, रॉड्रिक विक्टर सहित अन्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। संवाद