फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौसम ले रहा करवट, बढ़ रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मौसम करवट ले रहा है। सुबह और रात का तापमान कम हो रहा, जबकि दोपहर अभी गर्म है। मौसम का यह बदलाव लापरवाही बरतने पर लोगों को बीमार कर रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 4321 मरीज पहुंचे। इनमें गले के इंफेक्शन, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा थे। इनमें बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मौसम का स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है। अभी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हवा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न ने बताया कि मौसम में बदलाव होने की वायरल संक्रमण के मामले काफी बढ़ चुके हैं। तीन साल से लेकर 16 साल तक के बच्चे-किशोर अस्पताल में आ रहे हैं। इनमें संक्रमण का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। बच्चे बुखार, जुकाम, उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। यह वायरल इंफेक्शन एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैल जाता है, जो ड्रॉपलेट की वजह से फैलते हैं, लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीओम ने बताया कि बच्चों के खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत है। ठंडी, बासी चीजें न खिलाएं। बुखार अगर कई दिन से बना हुआ तो चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें