सुनील कैथवास.... शाम को हुई बारिश दिल्ली रोड से गुजरते लोग
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया और बृहस्पतिवार को भी मौसम बदला-बदला नजर आया। झमाझम बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया और दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि मानसूनी फिर से सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 5.9 मिमी दर्ज की गई। बारिश होने से शहर का एक्यूआई फिर से नीचे आ गया है और 68 दर्ज किया गया। गंगानगर में 72, जयभीम नगर में 67, पल्लवपुरम में 64, बेगमपुल 65, दिल्ली रोड 68 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद
सुनील कैथवास.... शाम को हुई बारिश दिल्ली रोड से गुजरते लोग