हस्तिनापुर गंगा का बढ़ता जल स्तर।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गंगा किनारे बसे गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा गंगा के तटबंध को दुरुस्त करने का कार्य लंबे समय से चल रहा है। वहीं फतेहपुर प्रेम स्थित गांव के समीप 10 करोड़ की लागत से लगभग 1 किलोमीटर तटबंध का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। बुधवार को बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार गंगा का जलस्तर 34 हजार क्यूसेक चल रहा था, जबकि हरिद्वार से 40 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है। बढ़ते जलस्तर से किसान चिंतित हैं।
हस्तिनापुर गंगा का बढ़ता जल स्तर।- फोटो : MAWANA