फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी कॉलेज में शुक्रवार को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने सामूहिक गान से परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में छात्र कल्याण परिषद् एवं अनुशासन समिति ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया। प्रो. अपर्णा वत्स ने गीत के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी पर यह गीत रचा था। पहले ‘बंग दर्शन’ पत्रिका में धारावाहिक रूप से प्रकाशित हुआ, फिर ‘आनन्दमठ’ उपन्यास में शामिल किया गया। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया।कार्यक्रम में प्रो. अनु रस्तोगी, प्रो. नीलम सिंह, प्रो. कल्पना चौधरी, प्रो. रजनी श्रीवास्तव, प्रो. मंजूलता, मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी, प्रो. भावना मित्तल, प्रो. अपर्णा वत्स, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. किरण, स्वाती मिश्रा, शैल वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें