फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अजगर पकड़ा

विज्ञापन
गांव बधौली से पकड़े गए अजगर को दिखाता किसान। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अजगर पकड़ा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बधौली में किसानों ने खेत से अजगर पकड़कर वन विभाग की टीम को सौंपा। किसान चक्रेश त्यागी के अनुसार शुक्रवार को वह नौकर के साथ खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां उन्हें अजगर दिखाई पड़ा। बताया कि घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। कई घंटे तक न तो टीम पहुंची और ना ही पुलिस। जिसके बाद अन्य किसानों की मदद से अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गयी। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक कुछ सालों से काली नदी के आसपास के क्षेत्र में अजगर निकलने का सिलसिला जारी है। अजगरों के लिए यह क्षेत्र अनुकूल बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें