सरूरपुर। गांव डाहर में विजयदशमी के अवसर पर रावण का दहन करते ग्रामीण। ग्रामीण
सरूरपुर। गांव डाहर में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ रावण दहन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह कार्यक्रम देखा। जैसे ही रावण पर तीर चलाया, पुतले में आग लग गई और देखते ही देखते रावण का पुतला जल उठा। रावण दहन के दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस दृश्य को देखकर अभिभूत नजर आए। आतिशबाजी और पटाखों से आसमान जगमगा उठा।