फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विवि के कुलपति ने विजेताओं को दिए पदक

विज्ञापन
पैरा वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक देते खेल विश्वविद्यालय के कुलपति
विज्ञापन
मेरठ। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। शुक्रवार को मेरठ के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, वीएसएम (सेवानिवृत्त) प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान किए। उन्होंने 400 मीटर महिला दौड़ इवेंट के विजेताओं को पदक दिए। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर उन्होंने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से मुलाकात की और पैरा स्पोर्ट्स और समावेशी खेलों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि खेल विवि में पैरा खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे पदकों की संख्या और बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें