मेरठ। श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को 70 यूपी बटालियन से एनसीसी इकाई ने एनसीसी दिवस मनाया। जिसमें सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। एनसीसी ऑफिसर डॉ. अलका त्रिवेदी ने यूनिट के सफर और एनसीसी के महत्व को सभी के समक्ष बताया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। कैडेट्स ने रंगीलो मारो ढोलना, तराना युगल, पंजाबी मैशअप, गुजराती-मराठी नृत्य किया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर नाटिका के जरिए सैनिकों की वीरता व नारी शक्ति को दर्शाया। प्रधानाचार्य डॉ. मनमोहिनी ने छात्राओं की सराहना की, साथ ही उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। डॉ. अलका त्रिवेदी ने प्रतिभागी कैडेट्स को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षिका शिल्पा शर्मा व पूर्व कैडेट्स का विशेष योगदान रहा। संवाद