मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान देने का केंद्र नहीं है, बल्कि यह समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में भी जिम्मेदारी निभाता है। विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, कुलदीप उज्ज्वल, राजीव चौधरी, एडवोकेट आदेश प्रधान, आदित्य पंवार, विजय राणा, रोहित राणा, विजित तालियान आदि मौजूद हुए। संवाद