देदवा गांव में गड्ढे में फंसा ट्रक।
- फोटो : LAWARD
लावड़। देदवा गांव में सड़क निर्माण के दौरान पानी की टंकी की पाइप लाइन फट जाने के कारण नई पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को गड्ढा खोदा गया, जिसमें देर रात एक ट्रक फंस गया। ट्रक फंस जाने के कारण न तो पाइप लाइन बदली जा सकी और न ही ट्रक हटाया जा सका। जिस कारण दिनभर ग्रामीण परेशान रहे। पुलिस के मुताबिक ट्रक निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है।