दौराला- गाजियाबाद में आायेजित फुटबाल मैच में ट्रॉफी लेती भगवती कॉलेज की टीम। स्रोत : संस्थान
दौराला। गाजियाबाद के एचएलएम काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय पुरुष वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता में भगवती काॅलेज की टीम ने जीत हासिल की। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के संयम बंसल, ध्रुव रस्तोगी ने बताया कि टीम में अमित कुमार, कार्तिक कुमार, आशीष, ऋतिक, अमन, श्याम, अभिषेक, दीपांशु, कुणाल, सूरज, लक्ष्य, तनिष्क, ऋषभ ने प्रतिभाग किया। टीम ने 9-0 से विजय प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंध समिति ने फुटबाल टीम को सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक डाॅ. दीपक पिपलानी, प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार आदि ने टीम को बधाई दी। संवाद