दौराला- झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों का सत्यापन करने पहुंची टीम। स्रोत : संवाद
दौराला। दौराला में हाईवे किनारे भूमि पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों का सत्यापन करने के लिए सोमवार को झुग्गी झोपड़ी सेल की टीम पहुंची। टीम ने दौराला पुलिस के साथ यहां रहने वाले परिवारों से बात की और आधार कार्ड देखे। सेल के प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर वह झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों का सत्यापन करने पहुंचे। टीम ने बस्ती में रह रहे लोगों से बातचीत की और सत्यापन के लिए आधार कार्ड देखे। सत्यापन के दौरान कुछ लोग ही अपने आधार कार्ड दिखा पाए, बाकी बचे लोगों ने मंगलवार को आधार दिखाने की बात कही। सत्यापन के दौरान बस्ती में रहने वाले अधिकांश परिवारों ने असम और बिहार के आधार कार्ड दिखाए। मंगलवार को सत्यापन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।