परीक्षितगढ़- शिक्षक दिवस मनाते हुए स्कूल का स्टाफ।
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने कहा शिक्षकों की सीख विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देती है।