मवाना (मेरठ)। गांव भैंसा के लोगों ने शनिवार को एक संदिग्ध युवक को अर्द्धनग्न अवस्था में पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक का कहना था कि वह ट्रक में बैठकर आया था और टोल पर उतर गया था। शनिवार को दोपहर के समय एक युवक गांव भैंसा में संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ ग्रामीणों ने देखा। संदिग्ध युवक ने शरीर पर केवल नेकर पहना हुआ था। ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। युवक खतौली का रहने वाला मनीष था। ट्रक में बैठकर आ गया था। युवक नशा करता है।