व्यक्ति द्वारा सरकारी हैंडपम्प में सबमर्सिबल का मोटर डालकर व्यक्तिगत प्रयोग किया जा रहा।
- फोटो : KITHOR
मुंडाली(मेरठ)। गांव सिसौली में सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल की मोटर डालकर घर में प्रयोग किया जा रहा है जबकि आसपास के लोगाें को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। रजपुरा ब्लॉक के गांव में सड़क के किनारे जाने वाले लोगों को पानी के लिया सरकारी हैंडपंप लगाया गया था। जिससे लोगों को पीने का पानी मिल जाता था। लोगों की माने तो हैंडपंप के पास एक व्यक्ति ने दुकान की है। वहीं वह पशुओं को पालता है। आरोप है कि हैंडपंप से मशीन निकालकर उक्त युवक ने सबमर्सिबल की मोटर उसमें डाल दी। वह उसे व्यक्तिगत रूप में प्रयोग कर रहा है। जबकि राहगीरों को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। लोगों की शिकायत पर रजपुरा कार्यवाहक बीडीओ डीएन तिवारी ने कहा है कि अगर सरकारी हैंडपंप में मोटर डाली गई है। तो उसे निकलवाकर हैंडपंप चालू कराया जाएगा। वहीं, व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।