दौराला सहकारी विकास समिति में गन्ना भुगतान किसानों के खाते में डलवाने को लेकर सचिव से बात करते भा
- फोटो : LAWARD
दौराला। दौराला शुगर मिल के दस नवंबर तक किए गए भुगतान को खाते में न भेजने के कारण किसानों में रोष है। किसानों ने समिति सचिव कार्यालय पर विरोध जताकर जल्द भुगतान भेजने की मांग की। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि दौराला शुगर मिल ने 10 नवंबर तक का भुगतान किया था। लेकिन दौराला समिति ने किसानों के खाते में पैसा नहीं डाला। भुगतान खातों में न आने के कारण किसान परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने सचिव से जल्द भुगतान खातों में डलवाने की मांग की। इस दौरान ओमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, राहुल अहलावत, भूपेंद्र, राजवीर सिंह, करनवीर आदि मौजूद रहे।