फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया

विज्ञापन
parikshitgara
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मेरठ में आयोजित युवा शक्ति उत्सव सांसद खेल महोत्सव में नगर के केवी पब्लिक स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय युवा शक्ति उत्सव सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें नगर के केवी पब्लिक स्कूल के छात्र सम्राट हसन ने 100 मीटर दौड़ व छात्रा इस्मत ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का समापन पर मेरठ सांसद अरुण गोविल, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक निदेशक असीम गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता, कोच जोनी कुमार ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें